चैनपुर: खोहरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छत से सोलर प्लेट चोरी, थाने में एफआईआर दर्ज
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोहरी की छत पर लगी सोलर प्लेट चोरी हो गयी है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर तिवारी व प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोशीला देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। साथ ही विद्यालय में घटित चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की हैं।