बहराइच: बहराइच-सीतापुर रोड पर महाकाल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के बहराइच-सीतापुर रोड पर महाकाल पेट्रोल पंप के आगे एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष थी और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह अक्सर इधर-उधर घूमा करता था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पहचान में जुट गई है।