नवादा: नवादा में भाजपा ने निकाली शोभायात्रा, कार्यकर्ताओं में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उत्साह
Nawada, Nawada | Apr 15, 2026 नवादा जिला भाजपा द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ता नाचते-गाते हुए गगनभेदी नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।