फतुहा: दीदारगंज: फतेहपुर गांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या, शिनाख्त नहीं
Fatwah, Patna | Apr 28, 2026 सोमवार को फतेहपुर गांव के पास गोली मार कर हत्या की गई युवक की मंगलवार को पहचान हो गई है। युवक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के सुकरबेग चक गांव निवासी विनय कुमार के 35 वर्षीय पुत्र वीरमाला कुमार के रूप में हुई है। हत्या के कारण परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।