फारबिसगंज: फारबिसगंज कुर्साकांटा सड़क मार्ग का सांसद प्रदीप सिंह व विधायक विद्यासागर केसरी ने किया शिलान्यास
फारबिसगंज कुर्साकांटा डोमरा बाध सड़क का शिलान्यास एक समारोह आयोजित कर किया गया. इस मौके पर अररिया सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विधासागर केसरी ने सड़क का शिलान्यास किया. फारबिसगंज से कुर्साकांटा प्रखंड तक जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग वर्षों से लोगों के द्वारा की जा रही थी. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थें.