फारबिसगंज: शहर में एसडीओ ने विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फारबिसगंज में अबैध रूप से चल रहें अल्ट्रासाउंड सेंटर का एसडीओ के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थें. अस्पताल रोड में अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थें.