गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर गंगा स्नान के बाद फोटो खिंचाने के लिए गंगा में घुसा युवक बह गया, पुलिस गोताखोर तलाश में जुटे
जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी सोमवीर अपने परिवार के साथ रविवार को बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए थे। दोपहर करीब 2 बजे गंगा स्नान करने के बाद फोटो खिंचाने के लिए सोमवीर दोबारा से गंगा में घुस गया। फोटोग्राफर ने फोटो तो खींच लिए लेकिन इसी दौरान सोमवीर का पैर गहरे पानी में चला गया ।