कटरा: भदई गांव का कुख्यात अपराधी प्रेम सिंह उर्फ टाईगर गिरफ्तार, कुर्की के दौरान किया आत्मसमर्पण
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भदई निवासी प्रेम सिंह उर्फ टाइगर ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में आत्मसमर्पण कर दिया। गुरुवार को पुलिस उसके घर पर कुर्की के लिए पहुंची थी। पुलिस के आने की भनक लगते ही टाइगर ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसपर सीतामढ़ी जिले के अलावा मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं।