नवाबगंज: BJP प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शारीरिक बनावट से जुड़ा है।समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक पोस्ट की गई, जिसमें उनकी शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की गई थी। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।