चान्दन: मुक्ति निकेतन कटोरिया के पास सड़क दुर्घटना, बाइक चालक समेत चार घायल
Chanan, Banka | May 12, 2026 कटोरिया-सूईया रोड स्थित मुक्ति निकेतन के पास मंगलवार देर शाम करीब 8:30 बजे पैदल जा रहे राहगीरों को टक्कर मारते हुए बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में तीन राहगीर एवं बाइक चालक जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।