Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

किसान की विजय ने संदेश दिया है- हर बार सत्याग्रह ही अन्याय पर विजयी हुआ है- राजेश राठौर #जीता_किसान_हारा_अभिमान

480 views | Morena Nagar, Morena | Nov 19, 2021

MORE NEWS

मुरैना पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई, एसपी धर्मराज मीना ने किया सम्मानित

मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर ने की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनकी वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके परिवार, बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य के संबंध में भी जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सउनि. रामेश्वर दयाल, कासउनि. रणवीर सिंह, कासउनि. रामप्रकाश शर्मा, काप्रआर. (चालक) 140 सिकंदर बेग तथा काप्रआर. 650 गीता पाठक शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने पुलिस विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। भावनात्मक माहौल में सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
#मुरैना #Morena #police #मंगलवार #NewsUpdate

मुरैना पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई, एसपी धर्मराज मीना ने किया सम्मानित मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनकी वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके परिवार, बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य के संबंध में भी जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सउनि. रामेश्वर दयाल, कासउनि. रणवीर सिंह, कासउनि. रामप्रकाश शर्मा, काप्रआर. (चालक) 140 सिकंदर बेग तथा काप्रआर. 650 गीता पाठक शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने पुलिस विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। भावनात्मक माहौल में सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। #मुरैना #Morena #police #मंगलवार #NewsUpdate

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026

चंबल में रेत माफियाओं पर फिर चला बुलडोजर, 60 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट, रास्ते खोदकर किए बंद

मुरैना। जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर सरायछौला थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चंबल नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं के उपयोग में आने वाले प्रमुख कच्चे एवं वैकल्पिक रास्तों को जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढे खोदकर पूरी तरह बंद कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन और प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में 29 जून को बाबा देवपुरी मंदिर के आसपास से चंबल नदी की ओर जाने वाले मार्गों का चिन्हांकन किया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से इन रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग सके।

कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से भंडारित करीब 60 ट्रॉली (लगभग 120 घन मीटर) रेत, जिसकी अनुमानित कीमत 1.32 लाख रुपये बताई गई है, उसे मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और शासन के राजस्व को होने वाले नुकसान को रोकना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी अवैध रेत परिवहन के लिए उपयोग किए जा रहे अन्य मार्गों को चिन्हित कर इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
#मुरैना #Morena #police #NewsUpdate

चंबल में रेत माफियाओं पर फिर चला बुलडोजर, 60 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट, रास्ते खोदकर किए बंद मुरैना। जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर सरायछौला थाना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चंबल नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं के उपयोग में आने वाले प्रमुख कच्चे एवं वैकल्पिक रास्तों को जेसीबी मशीन से गहरे गड्ढे खोदकर पूरी तरह बंद कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन और प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में 29 जून को बाबा देवपुरी मंदिर के आसपास से चंबल नदी की ओर जाने वाले मार्गों का चिन्हांकन किया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से इन रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग सके। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से भंडारित करीब 60 ट्रॉली (लगभग 120 घन मीटर) रेत, जिसकी अनुमानित कीमत 1.32 लाख रुपये बताई गई है, उसे मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और शासन के राजस्व को होने वाले नुकसान को रोकना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी अवैध रेत परिवहन के लिए उपयोग किए जा रहे अन्य मार्गों को चिन्हित कर इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। #मुरैना #Morena #police #NewsUpdate

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर चला पल्स पोलियो अभियान, एनसीसी कैडेट्स ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

मुरैना/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे और तीसरे दिन भी सिविल हॉस्पिटल जौरा की स्वास्थ्य टीमों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो रोधी दवा पहुंचाई। अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर "कोई भी बच्चा छूटने न पाए" के संकल्प को साकार करना रहा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के दौरान ट्रांजिट टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गुड़ मंडी, पगारा रोड, डाकघर चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।

ट्रांजिट टीम सुपरवाइजर संदीप सेंगर के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। टीमों ने बसों और निजी वाहनों को रोककर यात्रा कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पिलाई। हाट-बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी टीमों ने पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश 0 से 5 वर्ष आयु का कोई बच्चा अभी तक पोलियो की खुराक से वंचित रह गया हो, तो उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अभियान दल के माध्यम से अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं।
#मुरैना #Morena #मंगलवार #NewsUpdate

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर चला पल्स पोलियो अभियान, एनसीसी कैडेट्स ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की' मुरैना/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे और तीसरे दिन भी सिविल हॉस्पिटल जौरा की स्वास्थ्य टीमों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो रोधी दवा पहुंचाई। अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर "कोई भी बच्चा छूटने न पाए" के संकल्प को साकार करना रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के दौरान ट्रांजिट टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गुड़ मंडी, पगारा रोड, डाकघर चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। ट्रांजिट टीम सुपरवाइजर संदीप सेंगर के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। टीमों ने बसों और निजी वाहनों को रोककर यात्रा कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पिलाई। हाट-बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी टीमों ने पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश 0 से 5 वर्ष आयु का कोई बच्चा अभी तक पोलियो की खुराक से वंचित रह गया हो, तो उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अभियान दल के माध्यम से अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं। #मुरैना #Morena #मंगलवार #NewsUpdate

Morena Nagar, Morena | Jun 30, 2026

जिला पंचायत मुरैना में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के पंजीयन एवं उद्यम सखी प्रशिक्षण का आयोजन

जिला पंचायत मुरैना के नवीन सभागार में मंगलवार को स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के पंजीयन एवं उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम का मार्गदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना श्री कमलेश कुमार भार्गव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखण्डों से उद्यम सखी दीदियों एवं विकासखण्ड स्तर के स्टाफ ने सहभागिता की।
 प्रशिक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के जिला अधिकारी श्री संजय सिंह चौहान तथा विभागीय अधिकारियों ने उद्यम सखियों एवं विकासखण्ड स्टाफ को उद्यम पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उद्यम पंजीयन के लाभों एवं पंजीयन के समय आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत सेन्ट आरसेटी द्वारा उद्यम सखियों के प्रशिक्षण हेतु जिले के सभी विकासखण्डों से प्रतिभागियों का पंजीयन भी कराया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास से संबंधित उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

जिला पंचायत मुरैना में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के पंजीयन एवं उद्यम सखी प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत मुरैना के नवीन सभागार में मंगलवार को स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के पंजीयन एवं उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना श्री कमलेश कुमार भार्गव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखण्डों से उद्यम सखी दीदियों एवं विकासखण्ड स्तर के स्टाफ ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के जिला अधिकारी श्री संजय सिंह चौहान तथा विभागीय अधिकारियों ने उद्यम सखियों एवं विकासखण्ड स्टाफ को उद्यम पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उद्यम पंजीयन के लाभों एवं पंजीयन के समय आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत सेन्ट आरसेटी द्वारा उद्यम सखियों के प्रशिक्षण हेतु जिले के सभी विकासखण्डों से प्रतिभागियों का पंजीयन भी कराया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास से संबंधित उन्नत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। - #JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न चौराहों पर मुस्तैदी के साथ पिलाई गई पल्स पोलियों की दवाई

एनसीसी कैडेट्स ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो 
अभियान के तहत दूसरे और तीसरे दिन भी सिविल हॉस्पिटल जौरा की टीमों ने मुस्तैदी से काम किया एवं शतप्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियों की दवाई पिलाने प्रयास किया गया। अभियान के दौरान ’कोई भी बच्चा छूटने न पाए’ के संकल्प को पूरा करने में ट्रांजिट टीम सुपरवाइजर श्री संदीप सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं गुण मंडी, पगारा रोड़, डाकघर चौराहा आदि स्थानों पर मुस्तैदी के साथ ट्रांजिट टीम सदस्यों द्वारा हाट-बाजारों में मोर्चा संभाला। बस और निजी वाहनों को रोककर सफर कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई गई।  
 #MadhyaPradesh #JansamparkMP #Morena

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न चौराहों पर मुस्तैदी के साथ पिलाई गई पल्स पोलियों की दवाई एनसीसी कैडेट्स ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत दूसरे और तीसरे दिन भी सिविल हॉस्पिटल जौरा की टीमों ने मुस्तैदी से काम किया एवं शतप्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियों की दवाई पिलाने प्रयास किया गया। अभियान के दौरान ’कोई भी बच्चा छूटने न पाए’ के संकल्प को पूरा करने में ट्रांजिट टीम सुपरवाइजर श्री संदीप सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं गुण मंडी, पगारा रोड़, डाकघर चौराहा आदि स्थानों पर मुस्तैदी के साथ ट्रांजिट टीम सदस्यों द्वारा हाट-बाजारों में मोर्चा संभाला। बस और निजी वाहनों को रोककर सफर कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाई गई। #MadhyaPradesh #JansamparkMP #Morena

Morena, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

किसान की विजय ने संदेश दिया है- हर बार सत्याग्रह ही अन्याय पर विजयी हुआ है- राजेश राठौर #जीता_किसान_हारा_अभिमान - Morena Nagar News