भीकनगांव: भीकनगांव में नवागत थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायज़ा, वाहन चालकों और व्यापारियों को दी समझाइश
भीकनगांव थाना प्रभारी ने देखी ट्रैफिक व्यवस्था,व्यापारियों को दी हिदायत भीकनगांव के नवागत थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने पदभार संभालते ही।नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर सड़क पर निकल पड़े। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिकर्मियो को निर्देशित भी किया। शुक्रवार को शाम को थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने पैदल मार्च करते हुए नगर का भ्रमण किया।