ग्राम बमनाला में बाबा साहेब की प्रतिमा का हुआ अनावरण, कार्यक्रम में अतिथियों ने रखे अपने विचार।भीकनगांव तहसील के ग्राम बमनाला में संविधान निर्माता एवम भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी प्रतिमा का रविवार को अतिथियों को मौजूदगी में अनावरण किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने की बात कहीं।