प्राचार्य ने भगवानपुरा में महाविद्यालय की आवंटित भूमि पर किया श्रमदान,दिखाया समर्पण का भाव । भगवानपुरा में शासकीय महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर सीमांकन हेतु, प्राचार्य का श्रमदान ऐतिहासिक एवम प्रेरणादायक रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर प्रकाश सोलंकी ने व्यक्तिगत श्रम का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। प्राचार्य सोलंकी ने खुद सब्बल लेकर गड्ढे खोदे।