भादरा: भादरा में वृद्ध व्यक्ति की हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर युवक फरार
भादरा के अंबेडकर चौक स्थित गौशाला वाली गली में गुरुवार सुबह प्रभात फेरी से लौट रहे वृद्ध लाभचंद स्वामी के साथ लूट की वारदात हुई। तीन युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर जबरदस्ती हाथ से करीब 8 ग्राम सोने की अंगूठी निकाल ली और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए।