सरधना: सड़क दुर्घटना में घायल 55 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान हुई मौत, कालंदी गांव का मामला
सरधना क्षेत्र के कालंद रोड स्थित रजबाहे के निकट सड़क दुर्घटना में घायल हुए 55 वर्षीय किसान महेश सोम की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व महेश सोम की बाइक में अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी जिसमें वह गंभीर घायल हुए थे जिनका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।