सरधना: सरधना तहसील रोड स्थित सीएचसी पर दवाई लेने गए बुजुर्ग की जेब से निकाले दस हजार रुपए। पीड़ित ने दी तहरीर।
सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार की दवाई लेने गए बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से खिड़की से दवाई लेते समय दस हजार रुपए अज्ञात पॉकेट मार द्वारा निकाल लिए गए। जिस पर पीड़ित बुजुर्ग ने थाने पर पहुंच पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर सीएचसी में पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले,लेकिन पॉकेटमार की पहचान नहीं हो पाई।