सरधना: मामूली बात पर घर में घुसकर अकेली महिला से मारपीट। महिला का हुआ गर्भपात। जुल्हेडा रोड पीर बस्ती का मामला
सरधना थाना क्षेत्र के जुल्हेडा रोड पीर बस्ती में रंजिश के तहत दबंगों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ मारपीट कर दी। जिसमें चोट लगने से महिला का गर्भपात भी हो गया। थाना पहुंचे पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को मामले से अवगत कराया तथा आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है