सरधना: धर्मपुरी नई बस्ती में पुरानी रंजिश के तहत कुछ लोगों ने जिम संचालक के घर के बाहर फ़ायरिंग की, थाने पर दी गई तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुरी नई बस्ती निवासी जिम संचालक के घर पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर फ़ायरिंग कर दी, इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जिम संचालक शौर्य की मां ने थाने पर पहुंचकर एक नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।