सरधना: रोडवेज परिचालक के साथ दबंग ने की मारपीट। सोने की चेन और पैसे छीनने का भी आरोप। नवीन मंडी परिसर का मामला।
सरधना के नवीन मंडी परिसर में मामूली बात पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोडवेज परिचालक के साथ मारपीट कर दी जिसमें रोडवेज परिचालक घायल हो गया। परिचालक ने सोने की चेन तथा उसके बैग से रुपए भी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी दबंग को हिरासत में ले लिया तथा मामले की जांच में जुट गई है