जौनपुर: आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अमित शाह द्वारा डॉ अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में दिया धरना
जौनपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर को लगभग डेढ़ बजे आप जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में मौजूद आप कार्यकताओ ने जमीन पर बैठकर बाबा साहेब का चित्र हांथो में