सिंगरौली: राजभाषा पखवाड़ा 2024 के साथ टिप्पण लेखन प्रतियोगिता का आयोजन NCL मुख्यालय में किया गया।
जिला सिंगरौली के एनसीएल मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2024 के तहत टिप्पण लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। जिसमें 45 प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।एनसीएल में यह पखवाड़ा 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान एनसीएल के सभी परियोजना एवं इकाइयों में हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।