सिंगरौली: बलियारी चिठ्ठू तिराहा के पास मार्ग पर आंधी व बारिश की वजह से पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बलियारी इलाके के चिठ्ठू तिराहे के पास तेज आंधी व बारिश में सड़क मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे एक तरफ जहां आवागमन बाधित हो गया। वहीं दूसरी तरफ विद्युत तार टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि घंटों बाद विद्युत कर्मचारियों द्वारा किसी तरह विद्युत आपूर्ति तार जोड़कर बहाल की गई।