मानसी: मानसी में कार्यक्रम का किया गया आयोजन जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
Mansi, Khagaria | Feb 23, 2024 जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जिससे आम अवाम उनकी सादगी व ईमानदारी से प्रेरणा ले सके। यह बातें शुक्रवार को मानसी के बापू जी स्मारक मिडिल स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी की जन्म शताब्दी माह पर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने कही। उन्होंने कहा वे सच्चे मायने में भारत रत्न थे।