हरसूद: कृषि उपज मंडी हरसूद में नये सोयाबीन की बम्पर आवक
कृषि उपज मंडी हरसूद में नये सोयाबीन फसल की बंपर आवक रही। जिसके चलते मंडी प्रांगण तथा मंडी के बाहर ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार लगी रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कृषि उपज मंडी हरसूद में नये सोयाबीन की आवक 7956 क्विंटल रही।