लटेरी: मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार को टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर मौत।
Lateri, Vidisha | Feb 19, 2024 लटेरी के मक्सूदनगढ़ रोड पर बने टोल टैक्स के पास मजदूरी का लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है। सोमवार को लटेरी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। और मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम लक्ष्मण सिंह बंजारा है।