लटेरी: आनंदपुर थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान 28 साल की महिला से आरोपी ने की छेड़छाड़।
Lateri, Vidisha | Feb 16, 2024 आनंदपुर थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान 28 साल की महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुर थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान एक 28 साल की महिला से आरोपी मुकेश सहरिया ने छेड़छाड़ कर दी। आनंदपुर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में प्रकरण दर्ज किया है