लटेरी: 3 थाना प्रभारी के हुए तबादले लटेरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर की जगह अब लटेरी थाना प्रभारी होंगे सुरेश सोलंकी
Lateri, Vidisha | Feb 17, 2024 शुक्रवार देर रात को विदिशा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार लटेरी क्षेत्र के तीन थाना प्रभारी के तबादले किए गए हैं। जिसमें लटेरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह गौर की जगह सुरेश सोलंकी को लटेरी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं आनंदपुर थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी और उनारसी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह डाबर के तबादले किए गए हैं।