लटेरी: लटेरी पत्रकार भवन में श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए योगेश पंथी।
Lateri, Vidisha | Feb 18, 2024 रविवार को लटेरी के पत्रकार भवन में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र भदोरिया उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी की सहमति से योगेश पंथी को निर्विरोध श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है।