लटेरी: सामाजिक विवाद को लेकर लटेरी की मलानिया रोड पर दो पक्षों में मारपीट दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।
Lateri, Vidisha | Feb 18, 2024 लटेरी के मलिनिया रोड पर सामाजिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार को लटेरी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक सपेरा समाज के दो पक्षों में सामाजिक विवाद को लेकर मारपीट हो गई। लटेरी पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है ।