कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पार्थ जैसवाल ने आज 05 मई सुबह करीब 11:00 बजे जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व गणना) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गौरिहार अनुभाग के 12 प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन प्रगणकों ने निर्धारित समय सीमा से पहले ही शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर मिसाल पेश की है।