ग्वालियर गिर्द: दुकान का ताला तोड़ रहे चोर, पड़ोसी ने पत्थर फेंके तो बाइक छोड़ भागे, चावल व चिल्लर छूटे
किराना दुकान में चोरी करने वाले 2 बदमाशों को ग्वालियर पुलिस ने बुधवार रात 10 बजे कुछ ही घंटों के बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मौके पर आरोपियों की मोटरसाइकिल भगदड के दौरान छूट गई थी।आरोपी जब दुकान का शटर तोड़ रहे थे तभी पडौस में रहने वाले महेश भार्गव की खटपट से नींद उचट गई उन्होंने ऊपर से ही बदमाशों पर पत्थर फेंके। जिससे वह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए।