सिकंदराराऊ: एसडीएम ने सिकंदरा राऊ क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का लिया जायजा
बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल में भारी नुकसान हुआ है। किसानों के द्वारा सरकार मुआवजा की माँग की जा रही थी। सिकंदरा राऊ एसडीएम संजय सिंह के द्वारा सिकंदरा राऊ क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर बारिश और ओलों से प्रभावित किसानों की फसलों का निरीक्षण कर उन्हें सरकार की गाइड लाइन के अनुसार उचित मुआवजा मिलने का आश्वासन दिया गया है।