सिकंदराराऊ: दौलतपुर के निकट बंबे में मिला अज्ञात युवती का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में और भेजा पोस्टमार्टम के लिए
दौलतपुर निकट बंबे में एक युवती का शव पड़ा मिला है। जिसकी जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। शव को बंम्बें से बाहर निकाला तथा शव की शिनाख्त हेतु आस पास के लोगों से पूछताछ की परतु कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।