मंझनपुर: पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 25 से अधिक शिकायती पत्र हुए प्राप्त
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में मंझनपुर, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, पिपरी समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने एसपी को अपनी समस्याएं बताई इस दौरान 25 से अधिक शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए उन्होंने कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।