जगदलपुर: पनारापारा में विक्रय हेतु शराब का अवैध परिवहन करते आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस टीम के द्वारा पनारा पारा पुराना पुल जगदलपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ कर पुछताछ किया गया। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम विक्रम ठाकुर होना बताया। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर, जप्त किया गया ।