रॉबर्ट्सगंज: नई गांव में मंडलायुक्त ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया, पेयजल योजना की समीक्षा की
मंडल आयुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार सुबह 11 बज्र ग्राम पंचायत नई में स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल एवं पेयजल समूह योजना का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश के रख-रखाव, चारा, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान डीएम चर्चित गौड़ समेत कई अधिकारी थे।