बांका: जन सुराज की प्रखंड कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और ज़मीनी मजबूती को लेकर बनी रणनीति
Banka, Banka | Jun 8, 2026 बांका जिले के जन सुराज कार्यालय में सोमवार की दोपहर 1 बजे प्रखंड कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने की। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।