दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में की जनसुनवाई, थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
दरभंगा के लहेरियासराय में नगर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायत नगर पुलिस अधीक्षक को सुनाई। वही नगर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायत को ध्यानपूर्वा सुनते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश।