मंझनपुर: उरई अशरफपुर में मां की डांट से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, दो माह पहले पिता की भी हो चुकी थी मौत
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शबनम (16) पुत्री स्व. रामबाबू सुबह घर पर अकेली थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उसकी मां रेखा देवी उसे डांटकर मजदूरी के लिए खेत चली गई थी।