भगवानपुर: फतेहपुर गांव में कुएं में गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मजदूरी कर घर लौटने के बाद हुआ हादसा।
तेयाय ओपी क्षेत्र के काजी रसलपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय मजदूर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी रामप्रीत महतो के पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृत्युंजय कुमार रोज की तरह मजदूरी कर देर शाम घर लौटे थे।