महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संवेदनशील पहल
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने दुर्ग प्रवास के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने काउंसलिंग, विधिक एवं चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता तथा अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए महिलाओं को समय पर सुरक्षा, सहायता और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाओं, स्वच्छता एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
#सखीवनस्टॉपसेंटर #महिलासशक्तिकरण #महिलासुरक्षा #सेवा_संकल्प_अभियान #sewasankalpabhiyan
Durg, Chhattisgarh | Sep 27, 2026