हरदोई: जिलाधिकारी ने नघेटा रोड और आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण किया, जल भराव व नाली में गंदगी देखकर हुए नाराज
Hardoi, Hardoi | Dec 12, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नघेटा रोड और आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण किया इस जल भराव व नाली में गन्दगी को देखकर नाराज हुए।जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को नाला सफाई के निर्देश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी आवास विकास में निर्माणाधीन 220 मीटर लम्बी नाली के निर्माण को देखने पहुंचे। नाली निर्माण की धीमी प्रगति व निर्माण की गुणवत्ता को लेकर फटकार लगाई।