हरदोई: शहर के वंशीनगर में सड़क के किनारे पड़े युवक की दूसरे दिन ममेरे भाई ने की पहचान
Hardoi, Hardoi | Dec 12, 2024 कोतवाली शहर के मोहल्ला खजांची टोला निवासी गोविंद ने बताया उसके मामा कल्लू दिल्ली में अपने छोटे पुत्र शिवम के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।वही उनका बड़ा पुत्र शिवा शहर के नुमाइशपुरवा में रहता था,जो नशे का भी आदी था। बुधवार की सुबह दवा लेने के लिए वंशीनगर मोहल्ले में जाने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं पहुंचा। तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।