जगदलपुर: त्रिवेणी परिसर में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने त्रिवेणी परिसर पर प्रेस वार्ता कर जानकारी. दी कि बस्तर पुलिस प्रार्थी आनंद राव देशमुख के प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल साइबर ठगों ने प्रार्थी से इंश्योरेंस रिन्यू कराने के नाम पर लगभग 21 लाख रूपये की ठगी कर ली थी।