पुवायां: पुलिस ने आपत्तिजनक गतिविधियों के चलते एक यात्री निवास होटल को किया सीज, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
दरअसल पुलिस ने आपत्तिजनक गतिविधियों पर चलते एक यात्री निवास होटल को सीज कर दिया है। होटल में कपल्स को कमरे मुहैया कराए जाते थे। पुलिस गेस्ट हाउस मालिक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। दरअसल पुलिस को लगातार इलाके के लोगों से सूचना मिल रही थी कि मोहल्ला हरदयाल कूंचा में यात्री निवास नाम से एक गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा है।