इटारसी: आदिवासी कार्यालय में आदिवासी युवा संघ की हुई बैठक अवैध शराब पर रोक व अन्य कार्यक्रम पर हुई चर्चा
मंगलवार को रानी दुर्गावती नगर स्थित आदिवासी कार्यालय, पुरानी इटारसी में बैठक आयोजित कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में आदिवासी युवा संघ के विस्तार पर चर्चा हुई, जिसके तहत जल्द ही नर्मदापुरम जिले के सभी ब्लॉक और तहसीलों में नियुक्तियां की जाएंगी तथा जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।