सैदपुर: सबुआ में कब्जा दिलाने पहुँची राजस्व टीम, महिलाओं द्वारा आत्मदाह की चेतावनी के बाद अधिकारी लौटे, मचा हड़कम्प
करण्डा क्षेत्र स्थित सबुआ गाँव में पारसनाथ यादव और विजयी यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर चल रहा विवाद उस समय अचानक गरमा गया, जब कब्जा दिलाने पहुँची राजस्व विभाग और पुलिस की टीम को सम्बंधित ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच मौके से वापस लौटना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने से प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए।