मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में जामुन खिलाने के बहाने बालक के साथ कुकर्म का किया गया प्रयास, पिता की तहरीर पर केस दर्ज
करारी के एक गांव में जामुन खिलाने के बहाने निर्जन स्थान पर ले जाकर पड़ोसी युवक ने बालक से दुराचार का प्रयास किया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। मुकदमा कायम कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। करारी क्षेत्र का एक सात वर्षीय बालक सोमवार की दोपहर साथी बच्चों के साथ घर के समीप खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसे जामुन खिलाने का झांसा दिया था।