युवा गायक आशुतोष रघुवंशी के नए भजन ‘तेरा लाड़ला’ की रिलीज पर मना जश्न
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवा एवं प्रतिभाशाली गायक आशुतोष रघुवंशी, जो Voice of Bilaspur 2026 के विजेता रह चुके हैं, का नया भजन ‘तेरा लाड़ला’ रिलीज हो गया है। भजन की रिलीज को लेकर उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला।
रिलीज की खुशी में नितीश ठाकुर, जो हिमाचल प्रदेश के सबसे कम उम्र के उपप्रधानों में शामिल रहे हैं और वर्तमान में सदर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं, तथा प्रमुख व्यवसायी नवीन जी ने केक काटकर आशुतोष रघुवंशी को शुभकामनाएं दीं।
‘तेरा लाड़ला’ मां के प्रति प्रेम, आस्था और भक्ति को समर्पित एक भावुक भजन है। आशुतोष रघुवंशी ने अपनी गायकी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश से बाहर भी अपनी पहचान बनाई है। नए भजन को लेकर उनके चाहने वालों में खासा उत्साह है और इसे सोशल मीडिया पर भी सराहना मिल रही है।
इस अवसर पर नितीश ठाकुर और नवीन जी ने आशुतोष रघुवंशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई प्रस्तुति के लिए बधाई दी।